जालोर । शिवसेना (UBT) के जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित के निर्देशानुसार, जालोर शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार के नेतृत्व में शीतलमाता मेले में नि:शुल्क जल सेवा आयोजित की गई।
इस सेवा के तहत मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और राहगीरों को शुद्ध व ठंडे जल की व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई। इस सेवा कार्य में शहर प्रमुख मिश्रीमल परिहार, शहर सचिव कैलाशजी माली, शिवसेना जालोर शहर उप प्रमुख पूनमोजी माली, महेन्द्र राणा, कैलाश राणा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
शिवसेना (UBT) द्वारा किए गए इस जनसेवा कार्य को नगरवासियों ने सराहा और संगठन की सराहनीय पहल की प्रशंसा की। भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित के कार्य किए जाने का संकल्प लिया गया।
