Sunday, May 3, 2026
Homeजिलाराज्यपाल बागडे ने रणकपुर मंदिर को निहारा, पुलिस के जवानों ने दिया...

राज्यपाल बागडे ने रणकपुर मंदिर को निहारा, पुलिस के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

राज्यपाल बागडे पहुंचे रणकपुर भगवान के दर्शन किये

पाली, 30 मार्चं । राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे पाली जिले के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन रविवार को पाली जिले के रणकपुर जैन तीर्थ पहुंचे जहां उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन कर भगवान के दर्शन किये और पूजा अर्चना की ।

इस अवसर पर राज्यपाल बागडे ने वहां के मन्दिर के शिल्प और स्थापत्य कला को निहारते हुए जैन मंदिर के मुख्य पुजारी से मंदिर निर्माण एवं विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस मंदिर को बेजोड़ शिल्पकारी का अद्भुत नमूना बताते हुए कहा कि सेठ धना शाह द्वारा निर्मित यह 1444 स्तम्भों से निर्मित मंदिर भव्य एवं विशाल आलौकिक तथा शांति प्रदान करने वाला है।

दर्शन पश्चात राज्यपाल बागडे का सेलों ग्रुप के प्रदीप राठौड़ ट्रस्ट कमेटी के प्रतिनिधि रमेश रांका, हितेंद्र खींचा द्वारा माल्यार्पण कर साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर पुलिस के जवानों द्वारा बैंड पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कार्यक्रम बाद उदयपुर के लिए प्रस्थान किया।

इस अवसर पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत, जिला कलेक्टर लक्ष्मीनारायण मंत्री, पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट, एडीएम बाली शैलेन्द्र सिंह, उपखंड अधिकारी बाली दिनेश विश्नोई सहित ट्रस्ट कमेटी मेंबर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े