Monday, May 4, 2026
Homeजिलाकार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली फर्मों के विरूद्ध हो नियमानुसार कार्यवाही-सांसद...

कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाली फर्मों के विरूद्ध हो नियमानुसार कार्यवाही-सांसद लुम्बाराम चौधरी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जावें- मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग
◆ दिशा समिति की बैठक संपन्न

जालोर 8 अप्रेल। जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम चौधरी ने कहा कि विभागीय अधिकारी केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाएं तथा जालोर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करें।
सांसद लुम्बाराम चौधरी मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। सांसद लुम्बाराम चौधरी ने जिले में ट्रांसफॉर्मर जलने की समस्या पर विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश देते हुए कहा कि वे वोल्टेज की समस्या का समाधान करने के साथ ही निर्धारित समयसीमा में कृषकों को विद्युत ट्रांसफॉर्मर की उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।
उन्होंने जलदाय विभाग के अधिकारियों को नर्मदा परियोजना के विभिन्न प्रोजक्ट्स सहित जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने जेजेएम के तहत प्रगतिरत जीएलआर निर्माण व पाईपलाईन लगवाने आदि अपूर्ण कार्यों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश देते हुए निर्धारित समयसीमा में शेष रहे कनेक्शन कार्य पूर्ण करने की बात कही। उन्होंने भीनमाल रोड़ पर बन रहे आर.ओ.बी निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को समस्या से शीघ्र निजात मिल सकें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर आग लगने की संभावित घटनाओं से निपटने के लिए अग्निशमन वाहनों की सुचारू व्यवस्था बनाने रखने की बात कही। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्कूलों-कॉलेजों व अस्पतालों के सामने से गुजरने वाली सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाने के लिए निर्देशित किया।


बैठक में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रगतिरत कार्यों की जानकारी लेते हुए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजना के तहत स्वीकृत सड़क निर्माण कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में उन्हें पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने जननी सुरक्षा योजना व लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत लाभार्थियों को किए जा रहे भुगतान की प्रगति के साथ ही जिले में एम्बुलेंस वाहनों की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।
मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि पूर्ण संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण किया जावें। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जिले में पेयजल व विद्युत व्यवस्था की सुचारू आपूर्ति की व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में जिला प्रमुख राजेश कुमार, जालोर प्रधान नारायण सिंह राजपुरोहित ने विभिन्न समस्याओं के बारे में अवगत करवाते हुए उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जिले में विकास कार्यों की प्रगति व बजट घोषणाओं की क्रियान्विति के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नंदकिशोर राजौरा, रमेश राणा, चिरंजीलाल दवे, डॉ. मंजू मेघवाल, खेमराज देसाई, हुकुमसिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं विभगीय अधिकारी उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े