Monday, May 4, 2026
Homeजनता की बातएक साल से पोमजी महाराज की पत्नी के हत्यारों का राजफाश नहीं...

एक साल से पोमजी महाराज की पत्नी के हत्यारों का राजफाश नहीं कर पाई पुलिस : लोढा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

पूर्व विधायक ने सरगरा समाज मेले में की शिरकत

शिवगंज। पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार रहे पूर्व विधायक संयम लोढा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की प्रशासन और पुलिस पर पकड नहीं होने का परिणाम है कि आज पूरे प्रदेश में अराजकता का बोलबाला है। जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। भाजपा के लोग सनातन की बात तो करते है मगर गोहत्या पर आज तक प्रतिबंध नहीं लगा सके। इतना ही नहीं गो मांस बेचने वाली कंपनियों से करोडों रूपए का चंदा ले रहे है। लोढा ने सिरोही पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि छत्तीस कौम के पूजनीय संत पोमजी महाराज की पत्नी की एक साल पूर्व हुई निर्मम हत्या का आज तक पुलिस राजफाश नहीं कर पाई है। लोढा मंगलवार को नीलकंठ पहाडी पर आयोजित सरगरा समाज के मेले में उपिस्थत समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे।


लोढा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने प्रत्येक तबके के लिए कार्य किया, लेकिन भाजपा के महज डेढ साल के शासन में ही प्रदेश की जनता त्रस्त हो गई है। नागरिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। जनता अपने कार्यों के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाकर परेशान हो चुकी है। अब तो हालात यह हो गए है कि नरेगा के मजदूरों को चार महिने से उनकी मजदूरी का भुगतान तक नहीं हो रहा है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश सरकार संविधान को दरकिनार कर बिना किसी कानूनी प्रावधान के पालिका के चुनावों को टाल रही है। लोढा ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ये लोग आज संविधान की दुहाई दे रहे है। लेकिन हकीकत यह है कि जब बाबा साहेब ने देश का संविधान बनाया तब इन्हीं लोगों ने उनका विरोध किया। यहां तक की ये तिरंगे का अपमान करने से नहीं चूके। आरएसएस ने तो पचास साल तक अपने मुख्यालय पर तिरंगा नहीं फहराया। लोढा ने कहा कि भाजपा दलित विरोधी मानसिकता वाली पार्टी है। उन्होंने अलवर के राम मंदिर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली जब उस मंदिर में दर्शन करने के लिए गए तो भाजपा के नेता ने पूरा मंदिर गंगाजल से धुलवाया। लोढा ने भाजपा की कथनी और करनी में अंतर बताते हुए कहा कि ये लोग सनातन की बात करते है लेकिन जब गोवध की बात आती है तो इनके मुंह बंद हो जाते है। यह पार्टी सत्ता में आने से पहले गोवध रोकने की मांग करती थी। आज जब यह 11 साल से सत्ता में है तो इन्होंने गोहत्या पर आज तक प्रतिबंध नहीं लगाया। लोढा ने कहा कि आपको यह जानकार आश्चर्य होगा कि भारत आज गो मांस का सबसे बडा निर्यातक देश है और भाजपा खुद गो मांस बेचने वाली कंपनियों से करोडो रूपए का चंदा ले रही है। कार्यक्रम को सुमेरपुर के पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा ने भी संबोधित किया।
इससे पूर्व लोढा व मेवाड़ा के मेला स्थल पहुंचने पर सरगरा समाज की ओर से उनका साफा व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर सरगरा समाज के पंच पटेल सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े