शिवगंज। शहर के गोकुलवाड़ी में पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने पहुंचकर महात्मा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी।
इस अवसर संयम लोढ़ा ने कहा कि समाज को नई दिशा देने में महात्मा ज्योति बा फुले का अहम योगदान था। उन्होंने जातिगत भेदभाव और सामाजिक अन्याय के विरुद्ध आवाज़ उठाई। शोषितों, वंचितों एवं कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए आवाज उठाई एव अपना पूरा जीवन उनकी सेवा में समर्पित कर दिया तथा सामाजिक कुरीतियों का सदैव पूरी ताकत से विरोध किया। उनके विचार तथा शिक्षा वर्तमान में सभी के लिए एक आदर्श बन गए हैं। भेदभाव मिटाकर समाज को न्याय, समानता एवं समावेश का रास्ता दिखाया।

इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष हनुमंत सिंह मेड़तिया, पूर्व पालिका अध्यक्ष वजिंग राम घांची, माली समाज अध्यक्ष शंकर लाल माली, यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रकाश मीणा, महामंत्री दिनेश मीणा, पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल माली, पूर्व पार्षद राजेंद्र माली, पूर्व नगर अध्यक्ष मदन माली, दिलीप टांक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
