◆बैठक में आय -व्यय का ब्यौरा किया पेश
कवराडा/आहोर । (सुरेश गर्ग रोडला)डॉ. बीआर अम्बेडकर सिलावटी शिक्षा समिति बैठक रविवार को हिरालाल रेड्डी की अध्यक्षता में कवराडा स्थित मेघवाल समाज सभा -भवन में आयोजित हुई।बैठक में समिति ने गत 14अप्रैल अम्बेडकर जयंती पर पावा से कवराडा तक वाहन रैली व संगोष्ठी कार्यक्रम के आय -व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया।टीम सिलावटी शिक्षा समिति प्रभारी हरीश कुमार माधव रोडला ने बताया कि बैंठक में हुई चर्चा में यह निर्णय किया गया कि 27 मई को डाली बाई मेला आयोजन किया जाएगा व 28 मई को प्रतिभा सम्मान समारोह होगा जो डाली बाई सेवा समिति व डॉ बी आर अम्बेडकर सिलावटी शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान डाली बाई सेवा समिति के अध्यक्ष नेनाराम गेहलोत, जगदीश गुर्जर, रतनलाल मैंशन, सोनाराम गेहलोत, भल्लाराम बोस, मोहनलाल गेहलोत, रामलाल सोनल, तुलसाराम मोबारसा, हंसाराम चुंडावत, सखाराम जोगसन,फूलाराम मैंशन, प्रभुराम परमार सहित समाज के पंच -पटेल,भामाशाह व समिति के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
