Friday, December 5, 2025
Homeराजनीतिभाजपा सिरोही नगर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

भाजपा सिरोही नगर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाजपा सिरोही नगर मंडल ने सेवा पखवाड़ा के तहत चलाया स्वच्छता अभिया

◆स्वच्छता अभियान के तहत सांसद चौधरी ने सफाई कर्मियों का माल्यार्पण कर किया स्वागत एवं चाय पर की चर्चा

सिरोही – रमेश टेलर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल सिरोही ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत रविवार को सिरोही मंडल में एक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर सर्किल पर किया गया, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिलकर श्रमदान किया।
कार्यक्रम की शुरुआत डॉ अंबेडकर जी की मूर्ति की साफ सफाई एवं माल्यार्पण कर किया गया।
कार्यकर्ताओं ने सर्किल के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों की भी साफ-सफाई की।
इस अवसर पर सांसद लुंबाराम चौधरी भी उपस्थित रहे।
चौधरी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर साफ-सफाई में हिस्सा लिया और कहा कि “सेवा ही संगठन की पहचान है।
सांसद चौधरी ने कहा कि भाजपा समाज सेवा के माध्यम से लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।’सेवा पखवाड़ा’ के तहत भाजपा पूरे देश में विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन कर रही है, इसका उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी के सेवा और सुशासन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का मूल मंत्र ही सेवा है “भाजपा कार्यकर्ता हर अवसर पर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। इस दौरान चौधरी ने सफाई कर्मियो का माल्यार्पण कर स्वागत किया उनके साथ चाय पर चर्चा की।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री गणपत सिंह राठौर,जिला उपाध्यक्ष नारायण देवासी,ताराराम माली,वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल सगरवंशी,नगर अध्यक्ष चिराग रावल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महिपाल चारण,जिला मीडिया प्रभारी रोहित खत्री, समेत काफी संख्या में जिला पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े