डीजे की धुन झूमे युवा युवतियां, खीर की प्रसाद की वितरण
सिरोही-( रमेश टेलर)जावाल के शहीद चोक पर शुक्रवार को दो दिवसीय शरद पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से हुआ, जिसमें बालक बालिकाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, शरदपूर्णिमा महोस्त्व मे बालक बालिकाओं के लिए लकी कूपन रखे गए थे जिसमें प्रथम दिन ड्रॉ से 10 कूपन निकाले गये साथ निर्णायकों द्वारा 5 नाम विशेष वेशभूषा के लिए तय किये। उन सभी को महोस्त्व आयोजन के भामाशाह दलपत राज राजपुरोहित के हाथों पारितोषिक देकर सम्मानित किया युवा मंडल के जितेंद्र सिंह ने बताया की शरद महोत्सव को लेकर करीब 300 बालक बालिकाओं ने अपना नाम लिखवाया था उन सभी को कूपन दिए गये।। उसमें से हर दिन 10 कूपन निकल जाएंगे व पांच कूपन विशेष वेशभूषा के लिए निर्णायको द्वारा तय किए जाएंगे जिसमे जिस का नम्बर निकलेगा उसे कार्यक्रम के भामाशाह दलपतराज राजपुरोहित मंडवारिया के हाथों दुपटा व मोमेंटो दे कर सम्मानित किया
महोस्त्व को लेकर बालक बालिकाओं में काफी उत्साह नजर आया और पंडाल को भी रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया उसे दौरान कार्यकर्ताओ ने भामाशाह दलपतराज राजपुरोहित के साथ अतिथि जय गोपाल पुरोहित, रणजीत राज पुरोहित का कार्यकर्ताओं ने फूलमाला दुपटा व मोमेंटो दे कर स्वागत किया।
कार्यक्रम का संचालन रमेश टेलर ने किया,तो वही गरबा नृत्य देखने को लेकर देर रात तक काफी संख्या में लोग मौजूद रहे तो वही शनिवार की पूर्णिमा मा चंद्र ग्रहण होने से शुक्रवार देर रात सभी को खीर की प्रसाद वितरण की गई।।
