Friday, April 10, 2026
Homeप्रशासननवाचार: इस बार का दीवाली गृह कार्य मतदान जागरूकता वाला

नवाचार: इस बार का दीवाली गृह कार्य मतदान जागरूकता वाला

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

हैप्पी दीवाली, हैप्पी वोट, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करे मतदान।
भाद्राजून. स्कूलों में आज से जहाँ दीवाली की छुट्टियां हो रही है। वही 20 नवम्बर तक मध्यवधि अवकाश रहेगा।

स्कूलों में शिक्षकों ने छात्रों को विभिन्न गृह कार्य दिए है। उसी क्रम में भाद्राजून स्थित अमर ज्योति स्कूल के शिक्षकों ने इस बार दीपावली गृह कार्य मे मतदान जागरूकता को लेकर पोस्टर, चार्ट, वीडियो आदि कार्य गृह कार्य मे दिए है। व्यवस्थापक सुरेश राजपुरोहित ने बताया कि निदेशक हनुमान सिह बिठू की प्रेरणा से सभी शिक्षकों ने इस बार लिखित गृह, कार्य के साथ साथ विभिन्न रचनात्मक व सृजनात्मक कार्य दिए है। वही विधानसभा चुनावों को देखते हुए, स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान जागरूकता के तहत छात्रों को लक्ष्य दिया गया है। वही छुट्टी पर जाने से पूर्व छात्रों ने अपने कक्षा कक्षों की साफ सफाई करके बोर्डो पर दिवाली व मतदान जागरूकता को लेकर साजसजावट की। वही छात्रों ने हैप्पी दिवाली के साथ हैप्पी वोट, छोड़ो अपने सारे काम, पहले करो मतदान जैसे स्लोगन लिखकर अभिभावको को जागरूक करने का प्रयास किया है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े