तखतगढ़ (पाली)।सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा को विजयी बनाने के लिए बुधवार को आरसीए के अध्यक्ष वैभव गहलोत बूसी पहुंचे। उन्होंने बूसी टेवाली,सोनाई मांझी में मतदाताओं से संपर्क कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव भूराराम सीरवी ने बताया कि आरसीए अध्यक्ष गहलोत के बाली में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे इस दरम्यान सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के रानी पंचायत समिति के गांवो में मतदाताओं से सुमेरपुर प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर कांग्रेस प्रभारी श्रवण पटेल व प्रदेश सचिव भूराराम सीरवी ने गहलोत का बहुमान किया । बूसी में मेवाड़ा के खुले कांग्रेस कार्यालय में आरसीए अध्यक्ष गहलोत ने कार्यकर्ताओं से सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र का फीडबैक लिया। इस मौके पर भंवरसिंह कुम्पावत,मगनाराम परिहार, धनाराम सोलंकी,मांगीलाल हामड़ सुखिया देवी,ताराचंद गर्ग,ओमप्रकाश परिहार, शिवलाल माली सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
बूसी में आरसीए के अध्यक्ष गहलोत ने प्रत्याशी मेवाड़ा के समर्थन में मांगे वोट
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
अन्य खबरे
