Monday, May 4, 2026
Homeहलचलप्रेमी संग युवती पहुंची पुलिस थाने, बयानों के बाद प्रेमी संग रवाना

प्रेमी संग युवती पहुंची पुलिस थाने, बयानों के बाद प्रेमी संग रवाना

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

ननिहाल में रहने के दौरान युवक से हुआ प्रेम

तखतगढ़ (पाली)। थाना क्षेत्र के कोसेलाव निवासी एक युवती रविवार शाम को अपने प्रेमी के संग कोर्ट मैरीज करके तखतगढ़ थाने पहुुंची। पुलिस ने युवती के बयानों के बाद उसे सांडेराव निवासी प्रेमी राजेश कुमार मेघवाल के संग रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि युवती ने अपने बयानों में बताया कि उनका ननिहाल में रहते समय स्वजातीय राजेश कुमार मेघवाल से प्रेम हो गया। तीन दिन पूर्व वह बिना बताएं घर से निकलकर प्रेमी के साथ कोर्ट पहुंची। जहां कोर्ट मैरीज के बाद पुलिस थाना पहुंची। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजनों की ओर से कोई गुमसुदगी दर्ज नही करवाई गई थी। ऐसे में युवती के परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने युवती के बयानों के बाद उसकी ईच्छा के अनुसार प्रेमी संग रवाना किया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े