तखतगढ़ (पाली)। कस्बे के होली चौक स्थित रायगाधी आदर्श विद्या मंदिर तखतगढ़ के नव निर्मित विद्यालय भवन का मुहूर्त 23 नवंबर को होगा। इस मौके पर विद्यालय में पंडित निर्मल शास्त्री सहित अन्य पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच यज्ञ हवन किया जाएगा। मुहूर्त को लेकर दानदाता श्रीमती पार्वतीबाई शंकरलाल आईदानजी रायगांधी परिवार के नरेन्द्र कुमार शिरकत करेगे। रायगांधी आदर्श विद्या मंदिर के नव निर्मित विद्यालय भवन के प्रस्तातिव मुहूर्त को लेकर प्रबंध समिति तैयारियों में जुटी हुई है। विद्या भारती के आदर्श शिक्षा संस्थान बाली द्वारा संचालित इस नवनिर्मित विद्यालय में 22 कक्षा-कक्षो के अलावा प्रधानाचार्य कक्ष, सभागार, प्रधानाचार्य आवास, लैब, आगुंतक कक्ष का निर्माण करवाया गया है। प्रेरक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ चंदन गांधी की देखरेख में भवन के निर्माण से कक्षा उदय-अरूण से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी।


आदर्श नगर में भी बनवा चुके विद्यालय का शानदार दुमंजिला भवन-दानदाता परिवार कस्बे के आदर्श नगर में पूर्व में भी विद्यालय का शानदार दुमंजिला भवन बनवा चुके है। दानदाता मणिलाल रायगाधी एवं नरेन्द्र कुमार रायगांधी द्वारा अब गोगरा मार्ग पर एक और आलीशॉन विद्यालय भवन निर्माण करवाने से तखतगढ़ क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।
– बिपरजॉय में दानदाता ने की थी मदद 18 जून को तखतगढ़ में विपरजॉय तूफान आने से नगरवासियों के घावो नकदी लेकर राहत दिलवाई थी। ऐसे में नगरवासियो ने भी आभार जताया।
