तखतगढ़(पाली)। तखतगढ़ के खेड़ावास में रविवार शाम को एक निजी नोहरे में कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर जी मेवाड़ा के समर्थन में कांग्रेस की बैठक का आयोजन रखा गया ।बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जानकार देकर वोट मांगे गए।बैठक में वार्ड 4,5व 6 के 36 कौम ने एक साथ पुकार भरते हुए पूर्व प्रधान व प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा को अपना मत देकर विजय बनाने की शपथ ली।बैठक में कांग्रेस की जनकल्याणी योजना से 36 कौम की जनता बहुत ही खुश है।अशोक मेवाडा़ पालड़ी जोड़,पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद अंबा देवी, विक्रम खटीक,सूरज वाल्मीकि,पेमाराम माली,रमेश माली,सुभाष मेवाड़ा,भंवरलाल मीना,राजेश मेवाड़ा सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधन किया। महिला टीम ने तखतगढ़ कस्बे के समीप गांवों में महिला टीम ने प्रचार करने में जुटी है।
युवाओ की ली बैठक नेता प्रतिपक्ष अन्न राज मेवाड़ा के निवास के समीप युवाओ की रखी बैठक
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने मेवाड़ा के समर्थन में किया प्रसार- तखतगढ़ मुस्लिम धर्मावलंबियों ने कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के समर्थन में गांवों में प्रसार प्रचार कर रहे है।
