आहोर । विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी छगनसिंह राजपुरोहित ने अलग अलग गांवों का चूनावी दौरा किया। औऱ जन संपर्क कर जनता से जनसमर्थन मांगा। भाजपा प्रत्याशी ने केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को गिनाया और 25 नवंबर को भाजपा का पक्ष में मतदान की अपील की। भाजपा प्रत्याशी ने आज जनसंपर्क के दौरान खारा,जोगावा,शंखवाली, आकोरापादर,मंडला,उखरड़ा, पांचोटा गोलियां, तरवाडा,मुलेवा,वलदरा, रुडमल की ढाणी,मालगढ़,कुंडली,नोरवा गांवों का दौरा किया।

लोगों ने फूलमालाओं से किया स्वागत, दिया समर्थन
विधायक सगन सिंह राजपुरोहित को लोगों का मजबूत जन समर्थन मिल रहा है जगह-जगह ढोल धमाका से स्वागत हो रहा है पिछले कार्यकाल में विकास को देखते हुए लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को अच्छा समर्थन दिया है।

ये चुनावी जनसंपर्क के दौरान रहे साथ
इस दौरान आहोर नगर पालिका चेयरमैन सुजाराम प्रजापत,राजवीर सिंह , मदन सिंह ,किशोर सिंह अजीतपुरा ,खेतसिंह शंखवाली, अशोक सिंह ,अभिमन्यु सिंह, रिकबेश सुथार,एवम भाजपा कार्यकर्ता व समस्त समर्थक उपस्थित रहे।
