दूसरे राज्यों में सरकार रिपीट हो रही है तो हमारे यहां सरकार दोबारा रिपीट क्यों नहीं..
सिरोही –( रमेश टेलर) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विधानसभा चुनावों के तहत सिरोही आए जहा उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी संयम लोढा के समर्थन में खंडेलवाल छात्रावास में चुनावी सभा को सम्बोधित किया।
इस दौरान गहलोत ने कहा कि दूसरे राज्यों में सरकार रिपीट हो रही है तो राजस्थान में क़्यो नही हो सकती, उन्होंने कॉंग्रेस प्रत्याशी को जीता कर कांग्रेस की सरकार को रिपीट करने की आम जन से अपील की, साथ ही प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया.. मुख्यमंत्री 2.30 घण्टे देरी से सभा स्थल पर आए मात्र 18 मिनट के भाषण के बाद उन्होंने कहा कि मुझे आगे ओर मीटिंगे करनी है और अंधेरा होने पर हेलिकॉप्टर उड़ान नही भर सकता जिस कारण माफी चाहता हूं..
गहलोत मात्र 18 मिनट ही सभा स्थल में रुकने के बाद हवाई पट्टी पहुंच हेलीकॉप्टर से आगे के लिए रवाना हुये।
ना कोई स्वागत सत्कार ना ही कोई समय की बर्बादी सीधा लोगों से हुये रूबरू
कांग्रेस के सिरोही से उम्मीदवार संयम लोढ़ा के लिए मतदान करवाने के लिए लोगों को प्रेरित करने पहुंचे अशोक गहलोत हवाई पट्टी से सीधे खंडेलवाल समाज छात्रावास परिसर में पहुंचे, यहां भी कार से उतरने के बाद वे सीधा स्टेज पर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने किसी से कोई माला नहीं पहनी, नहीं किसी से मिले, अपना भाषण पूरा होने के बाद वह सीधा हवाई पट्टी के लिए रवाना हो गए, तथा हेलीकॉप्टर में बैठकर आगे के लिए रवाना हो गए,
काले कपड़े वालों को नही दिया प्रवेश
खंडेलवाल समाज छात्रावास में गहलोत की सभा मे किसी प्रकार के काले कपड़े पहन कर आये लोगो को प्रवेश नहीं दिया, सभा मे काले झकेट पहन कर आये युवक को तुरंत वहां से बाहर का रास्ता दिखा दिया,
इस दौरान पुलिस के आलाधिकारी भी तैनात रहे।
