ठाकूर जी मन्दिर से निकलेगी बारात
सिरोही -रमेश टेलर
जावाल में तुलसी विवाह को ले कर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह नजर आ रहा हैं। तुलसी विवाह के आयोजन जब्बर सिंह बोड़ा सोलंकी परिवार की ओर से किया जा रहा है।
जिस लेकर पूरे परिवार में शादी सा माहौल बना हुआ हैं। तुलसी विवाह को लेकर सगे सम्बन्धियो के साथ जावाल में भी श्रद्धालुओं को निमंत्रण दिया जा रहा हैं। तो वही ठाकुर जी मन्दिर में महिलाएँ मंगल गीत गा कर प्रसाद वितरण की जा रही हैं व मन्दिर को विशेष श्रंगारित किया गया हैं।
मन्दिर के पुजारी मोहनदास वैष्णव ने बताया कि 23 नवम्बर गुरुवार को मन्दिर से पूरे विधि विधान के साथ ढोल व रथ के साथ सालीग्राम विष्णु भगवान की बारात रवाना होगी, जो आयोजक परिवार के घर पहुंच कर तोरण मारने के साथ तुलसी विवाह की रश्म अदा की जायेगी।
