निर्दलीय उम्मीदवार करण सिंह थांवला का बोलबाला
गांवो में मिल रहा है जबरदस्त जन समर्थन, फूलमालाओं से स्वागत
आहोर। विधानसभा क्षेत्र में निर्दलीय प्रत्याशी करण सिंह थावला का विभिन्न गांवो में अलग-अलग तूफ़ानी दौरा किया । जगह जगह चुनावी जनसभाओ में किसान नेता करण सिंह थांवला को बहुमत जन समर्थन मिल रहा है। इस बार एक किसान नेता के रूप में निर्दलीय उम्मीदवार करणसिंह सुनामी मैदान में खड़े हैं दो किसने की समस्याओं मुद्दों को लेकर जन समर्थन मांग रहे हैं जिसको लोगों का बड़ा जन समर्थन मिल रहा है। पादरली गांव के आम चौहटे पर चुनावी जन सभा की और किसानों को किसान नेता करण सिंह थांवला ने संबोधित कर किसानों को अबकी बार किसान गन्ना के पक्ष में वोट देने की अपील की गई।

जवाई बांध से किसानों को दिलाएंगे पूरा पानी
थांवला ने बताया कि हमारे क्षेत्र के नेता बहुत ही कमजोर होने के कारण हमें जवाई नदी का पूरा हक नहीं मिल रहा है एक किसान ही किसान का दर्द समझ सकता है इस दौरान इस बार गन्ना किसान के निशान पर वोट देने की अपील की गई।

किसानों के लंबित पडे म्यूटेशन भरवाने में शिवसेना ने दिया साथ
शिवसेना जिला प्रमुख रूप राजपुरोहित ने बताया की किसानों के म्यूटेशन कई महीनो से लंबित पड़े थे जो शिवसेना ने अभियान चलाकर किसने के म्यूटेशन भरवाने बड़ा सहयोग दिया । जिसमें किसान नेता करणसिंह थांवला ने धरना प्रदर्शन कर किसानों के हक के लिए लड़े हैं।
शिवसेना जिला प्रमुख रूपराज पुरोहित ने किसानो को संबोधित कर भाद्राजून लाटा प्रकरण को लेकर जिक्र किया और बताया कि किसानों को हमने मिलकर न्याय दिलाया है। रातोंरात भूमाफियाओं ने रजिस्ट्रीकरण करवाया और लोगों के घर तोड़े ,जिसका हमने कलेक्ट्रेट धरना प्रदर्शन किया और लोगों को न्याय दिलाया है अब किसानों को वापस लाटा की जमीन वापस दिलाई।वही निर्दलीय उम्मीदवार करणसिंह के पक्ष में वोट देने की अपील की गई।
इस गांवो में किया तूफानी दौरा
निर्दलीय उम्मीदवार कारण सिंह थांवला ने चरली , बिठुडा, चांदराई, पादरली, नारवना, कवराड़ा ,सहित कई गांवों में जनसभाएं की गई। जिसमें लोगों ने फुलमालाओं से स्वागत सत्कार किया ।और एक किसान को समर्थन दिया है।
