Monday, May 4, 2026
Homeराजनीति36कौम ही दिलवाएगी सुमेरपुर में कांग्रेस को जीतः मेवाड़ा

36कौम ही दिलवाएगी सुमेरपुर में कांग्रेस को जीतः मेवाड़ा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तखतगढ़ में मेघवाल के अभूतपूर्व स्वागत से हुए कायल

तखतगढ़ (पाली)। सुमेरपुर के कांगे्रस प्रत्याषी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में 36कौम मतदान करेगी। तभी जीत कांग्रेस की जीत सुनिश्चित होगी। वे बुधवार रात पौने बारह बजे बंदारा गली-हनुमान मंदिर के समीप एक निजी मकान में तखतगढ़ मेघवाल समाज के तत्वावधान में आयोजित एक बैठक में बोल रहे थे। मेवाड़ा ने कहा कि उनके प्रचार प्रसार के दौरान पहली बार मेघवाल समाज की ओर से किए गए अभूतपूर्व स्वागत से कायल है।

मेवाड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सुमेरपुर को इस बार स्थानीय को टिकट देकर प्राथमिकता दी है। ऐसे में सुमेरपुर पिछले चुनावों की अपेक्षा बराबर में आए है। इस मौके पर सुमेरपुर नगरपालिका के पार्षद चतराराम मेघवाल, नेतरा सरपंच छगनलाल,सुरेन्द्र कुमार कोसेलाव सहित स्थानीय समाजबंधुओं ने मेवाड़ा के पक्ष में समर्थन अपील की। इस मौके पर नेपालसिंह पावा, शंकरलाल देवासी सहित अन्य समाजबंधुओं ने शिरकत की। इस मौके पर महिलाओं ने मेवाडा़ का स्वागत किया। चार घंटे देरी से मेवाड़ा पहुंचे।

51किग्रा की माला एवं पुष्पवर्षा से स्वागत-मेघवाल की ओर से प्रत्याशी मेवाड़ा के हनुमान मंदिर से बैठक स्थल तक बालिकाओं ने पुष्प वर्षा की। वही, समाज की ओर से 51किग्रा की माला पहनाकर स्वागत किया।

कलाकार को तस्वीर की भेंट- इस मौके पर सुरेन्द्रकुमार कोसेलाव ने गायक कलाकार मनीष को तस्वीर भेंट की। तस्वीर को लेकर ग्रुप फोटों खिचवाएं गए।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े