तखतगढ़ (पाली)। पंडितों के गूंजते मंत्रोच्चारण…. दुल्हन की भांति चमचमाता विधालय भवन… रंगोली से सजा प्रवेश द्वार..एवं अतिथियों का स्वागत करते प्रबंधन… । कमोबेश ये नजारा गुरूवार को कस्बे के होली चौक स्थित रायगाधी आदर्श विद्या मंदिर तखतगढ़ के नव निर्मित विद्यालय भवन के मुहूर्त में देखने को मिला।
दरअसल, विद्या भारती के आदर्श शिक्षा संस्थान बाली द्वारा संचालित रायगाधी आदर्श विद्या मंदिर उच्च प्राथमिक तखतगढ़ के निर्माण को लेकर प्रबंधन समिति ने दानदाता श्रीमती पार्वतीबाई शंकरलाल आईदानजी रायगांधी परिवार इस संबंध में चर्चा की। प्रेरक एवं डॉ चंदन गांधी की प्रेरणा दानदाता मणिलाल रायगांधी एवं नरेन्द्र कुमार रायगांधी ने कस्बे के गोगरा मार्ग पर एक और आलीशॉन विद्यालय भवन निर्माण करवाने का कार्य शुरू किया। इस नवनिर्मित विद्यालय में 22 कक्षा-कक्षो के अलावा प्रधानाचार्य कक्ष, सभागार, प्रधानाचार्य आवास, लैब, आगुंतक कक्ष का निर्माण पूर्ण हो चुका है।
विधालय निर्माण से मिलेगी राहत-तखतगढ़ में भवन के निर्माण से कक्षा उदय-अरूण से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को अध्ययन करने में सुविधा मिलेगी। दानदाता परिवार ने कस्बे के आदर्श नगर में पूर्व में भी विद्यालय का शानदार दुमंजिला भवन बनवा चुके है। संवेदक रमेशकुमार का स्वागत किया गया।

आकर्षक रोशनी से सजा विधालय– होली चौक स्थित रायगाधी आदर्श विद्या मंदिर तखतगढ़ को विधुत व आकर्षक रोशनी से सजाया गया।

इन्होने की शिरकत-दानदाता परिवार से दाड़मी देवी पत्नी मणिलाल, नरेन्द्र कुमार,पुष्पा देवी रायगांधी,जिलाध्यक्ष गिरीजानंद तोषनीवाल,सुरेश मेहता, कोषाध्य क्ष जयचंद गोलेच्छा,जिला व्यवस्थापक जयररामदास वैष्णव,जिला सचिव सुरेश मालीवी, तखतगढ़ प्रबंध समिति के अध्यक्ष हिम्मतमल कुमावत, व्यवस्थापक शिवलाल, सुमेरपुर खंड के शताब्दी विस्तारक पुराराम, संरक्षक गणेश कुमावत, प्रधानाचार्य श्रवण त्रिवेदी के अलावा अन्य आचार्य एवं भैया-बहनें मौजूद रहे।
