दोनों तरफ जैसलमेरी पत्थरों की झलकेगी शिल्प कला
-पौधों की हरियाली से आच्छदित होगा डिवाइडर
तखतगढ़ (पाली)। कस्बे के पुलिस थाना-चौराहा रोड़ अगले वर्ष में न्यू लुक में दिखेगा। इस दो तरफा रोड़़ के मध्य डिवाइडर में जैसलमेरी पत्थरों की शिल्प झलकेगी। इस शिल्प कला के साथ साथ डिवाइडर के बीच हरियाली से पौधे आच्छदित होगे।
डिवाइडर के मध्य खजूर जैसे पौधे लगाने के लिए गड्ढ़े खोदे गए है। दरअसल, पूर्व में पुलिस थाना रोड़ एक मार्ग ही था। पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ चंदन गांधी ने पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री ललित किशोर चतुर्वेदी से राशि स्वीकृत करवाकर दो तरफा मार्ग का निर्माण करवाया। मार्ग के बीच डिवाइडर भी बनाया गया था। पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत ने इस वर्ष पुलिस थाना-चौराहा रोड़ न्यू लुक में दिखाने की कवायद शुरू की। इस कवायद के बाद दीपावली के समय पुराने डिवाइडर को तोड़कर नया डिवाइडर बनाया गया। इस इस डिवाइडर के बीच जैसलमेर के पत्थरों से नक्काशी के साथ डिवाइडर को उंचा कर न्यू लुक को लेकर कार्य शुरू करवाया गया। अगले वर्ष इस डिवाइडर की चमकेगा।

पौधो की विभिन्न प्रजातियों के लगेगें पौधे-डिवाइडर के बीच विभिन्न प्रकार की प्रजातियों के पौधे लगेगें। इसकों लेकर पौधों की सूची तैयार करवाई जा रही है। ताकि नगर में आने वाले राहगिरों को सुखद अनुभूति महसूस हो सके।
इनका कहना है– नगर के सौदर्यीकरण के लिए पौधारोपण एवं जैसलमेरी पत्थरों की नक्काशी के साथ डिवाइडर को नया रूप देने का प्रयास किया जा रहा है।ललित रांकावत,अध्यक्ष, नगरपालिका,तखतगढ़।
