Friday, April 17, 2026
Homeहलचलगोगामेड़ी हत्या प्रकरणः तखतगढ़ में भी रैली निकाली, राज्यपाल के नाम नायब...

गोगामेड़ी हत्या प्रकरणः तखतगढ़ में भी रैली निकाली, राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तखतगढ़ का बाजार पूर्णतया बंद रहा

तखतगढ़ (पाली)। श्री करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या के मामले में बुधवार को तखतगढ़ में सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, राजपूत समाजबंधुओं के अलावा सर्व समाजों में काफी रोष व्याप्त रहा। तखतगढ़ करणी सेना के तत्वावधान में व्यापारियों से बाजार बंद करवाने का निवेदन किया। निवेदन के बाद सोेशल मीडिया एवं माइक से सूचना करवाई। सूचना के बाद मेडिकल के अलावा अन्य दुकानें एवं प्रतिष्ठान बंद रीे। कस्बे के पंचमुखी हनुमान मंदिर चैराहा पर टायर जलाया। बाद में रैली के रूप में पदाधिकारी एवं सदस्य पुलिस थाना रोड़ होते हुए विभिन्न मार्गो से उप तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां नायब तहसीलदार शंभूसिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।बाद में महाराणा प्रताप चैक पहंचकर मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर एडवोकेट मनोज नामा, रामसिंह काबावत, जितेन्द्रसिह राजपुरा,अजुर्नसिंह नयाखेड़ा, एपीसिंह तखतगढ़ के अलावा जालोर एवं पाली जिले के गांवों से सेना के पदाधिकारी एवं सदस्यगण व मारवाड़ राजपूत सभा के जिला प्रतिनिधि भी तखतगढ़ पहुंचे।

प्रकरण के बाद पुलिस रही अलर्ट– मंगलवार दोपहर बाद घटना को लेकर तखतगढ़ पुलिस अलर्ट रही। बुधवार को सहायक उप निरीक्षक शेषाराम मय जाब्ता तैनात रहा। रैली शांतिपूर्वक रही।

इनका कहना है- श्री करणी सेना के राष्टीय अध्यक्ष सुखदेवसिंह गोगामेड़ी की हत्या से सर्व समाज में रोष है। बुधवार को बाजार बंद को लेकर व्यापार संघों से निवेदन किया। रैली निकालकर नायबतहसीलदार को कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। वही, महाराणा प्रताप चैक पर श्रद्धांति दी गई। चंद्रवीरसिंह अध्यक्ष, श्री करणी सेना तखतगढ़।

प्रदेश में गोगामेड़ी हत्या से समाज उदेलित है। जल्द से जल्द आरोपियों को फांसी दी जाएं। भगवतसिंह हिंगोला, जिला प्रतिनिधि, मारवाड़ राजपूत सभा

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े