Thursday, April 30, 2026
HomeUncategorizedसुमेरपुर के सरकारी क्वार्टर मे शराब प्रकरण में दो पर गिरी गाज

सुमेरपुर के सरकारी क्वार्टर मे शराब प्रकरण में दो पर गिरी गाज

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तखतगढ़ (पाली)।अक्टूबर माह में सुमेरपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रकाश जीनगर के सरकारी क्वार्टर में अवैध शराब मामले में आईजी राघवेन्द्र सुहासा ने एक आदेश जारी कर साइबर सैल प्रभारी और रोहट थाना प्रभारी को निलंबित किया है। तीन माह पहले सुमेरपुर थाना प्रभारी रहे प्रकाश जीनगर के सरकारी क्वार्टर में मिली शराब प्रकरण रोहट थाना प्रभारी नेमाराम और साइबर सैल प्रभारी हेड कांस्टेबल गौतम आचार्य को निलंबित किया है।दोनों का निलंबन पुलिस महकम में चर्चा का विषय बना हुआ।

ये था मामला– सुमेरपुर के तत्कालीन थाना प्रभारी प्रकाश जीनगर के सरकारी क्वार्टर में अवैध शराब होने की सूचना पर आईजी सुहासा ने सिरोही जिले के शिवगंज वृताधिकारी के सानिध्य में पुलिस दल भेजा था। जिन्होंने कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी के सरकारी क्वार्टर से 11 कर्टन चंडीगढ़ निर्मित शराब पकड़ी थी। यह शराब SHO ने बरामदगी में नहीं बताई। इस पर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में चंड़ीगढ़ निर्मित शराब का ट्रक पकड़ने की कार्रवाई में साइबर सैल के गौतम आचार्य और रोहट थाना प्रभारी नेमाराम भी शामिल थे। उनकी भी इस प्रकरण में संदिग्ध भूमिका सामने आने पर आईजी ने कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित किया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े