Monday, May 4, 2026
Homeजिलातखतगढ़ नगरपालिका वार्ड संख्या 17 उपचुनावः दूसरे दिन भी आवेदनों के इंतजार...

तखतगढ़ नगरपालिका वार्ड संख्या 17 उपचुनावः दूसरे दिन भी आवेदनों के इंतजार में रही एआरओ की टीम

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

दो दिनों में पांच आवेदन हुए बिके

वार्ड में बनने लगा चुनावी माहौल

तखतगढ़ (पाली)। नगरपालिका के वार्ड संख्या 17 के उपचुनाव की अधिसूचना के दूसरे दिन भी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सुमेरपुर तहसीलदार प्राजंलकंवर की टीम आवेदनों के इंतजार में रही। दो दिनों में कुल पांच आवेदनों की बिक्री हुई। इधर, वार्ड 17 में चुनावी माहौल बनने लगा है। दरअसल, 23अगस्त को पार्शद लादूराम मीना के निधन के बाद रिक्त पद चुनाव करवाने की घोशणा हुई। घोशना के बाद सुमेरपुर उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी हरिसिंह देवल की टीम ने चुनाव को लेकर तय कार्यक्रम के तहत विभिन्न स्थानों पर चुनाव के दिषा निर्देषों की सूचना चस्पा करवाई। मंगलवार को उपचुनाव की अधिसूचना के नगरपालिका कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सुमेरपुर तहसीलदार प्राजंलकंवर की टीम पहुंची। पहले दिन भी वे आवेदनों का इंतजार करती रही।वही बुधवार को दूसरे दिन भी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सुमेरपुर तहसीलदार कंवर अपनी टीम के साथ पालिका कार्यालय में सुबह 10बजे पहुंचकर तीन बजे तक आवेदनों का इंतजार करते दिखे। इस मौके पर तखतगढ़ नायब तहसीलदार शंभूसिंह भी उपस्थित रहे।

इन्होने आवेदन खरीदे-भंवर लाल पुत्र शेषाराम मीणा खारचियावास ने दो, लक्ष्मण कुमार मीणा पुत्र नगाराम मीणा ने एक ,मोतीलाल पुत्र गमाराम मीना ने एक,संतोष कुमार पुत्र गलबाराम मीणा ने आवेदन एक खरीदे है।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े