Monday, May 4, 2026
Homeहलचलतखतगढ़ नगरपालिका वार्ड संख्या 17 उप चुनावः अंतिम दिन दो आवेदन करवाएं...

तखतगढ़ नगरपालिका वार्ड संख्या 17 उप चुनावः अंतिम दिन दो आवेदन करवाएं जमा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

तखतगढ़ (पाली)। नगरपालिका वार्ड संख्या 17 के उप चुनाव के अंतिम दिन भाजपा से संतोषराम मीना एवं कांग्रेस से लक्ष्मणराम मीना ने आरओ एवं उपखंड अधिकारी हरिसिंह देवल के समक्ष आवेदन जमा करवाएं।

भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज नामा, जिला मंत्री गणपत सोमपुरा, पूनमसिंह परमार, उपाध्यक्ष रामसिंह, महामंत्री चमन देवासी, दिनेश कुमावत, पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष एवं पार्षद डाॅ चंदन गांधी, पार्षद देवाराम चौधरी के सानिध्य में मीना समाज के प्रतिनिधियों व भाजपा के पदाधिकारियों ने संतोषराम मीना के हाथों से एआरओ प्रांजकंवर के समक्ष आवेदन जमा करवाया। वही, कांग्रेस से लक्ष्मणराम मीना ने भी आवेदन जमा करवाया। दोपहर तीन बजे तक कुल तीन आवेदनों के जमा होने के बाद चुनावी माहौल गरमा गया है। एआरओ एवं सुमेरपुर तहसीलदार प्रांजलकुमार ने बताया कि पार्षद लादूराम मीना के निधन से वार्ड संख्या 17 में पद रिक्त पर 10जनवरी को चुनाव प्रस्तावित है। ऐसे में 26दिसबंर से अधिसूचना जारी होने केबाद आवेदन जमा करवाए गए। चुनाव में अब कांग्रेस एवं भाजपा की सीधी टक्कर होने की उम्मीद है।

प्रत्याशी के रूप में पार्टियों ने जमा करवाए चुनाव चिन्ह-भाजपा के चुनाव प्रभारी एवं पाली नगर परिषद पार्षद एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश चैधरी एवं जिलामंत्री पूनमसिंह परमार ने संतोषराम को भाजपा का प्रत्याशी एवं कांग्रेस से भंवरलाल मीना, मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी रमेश कुमार माली, पार्षद सूरज वाल्मीकि आदि ने एआरओ के समक्ष चिन्ह जमा करवाया।

इनका कहना है– भाजपा ने संतोषराम मीना को प्रत्याशी बनाया है। पार्टी की जीत निश्चित होगी। सुरेश चौधरी, प्रभारी, वार्ड संख्या 17 नगरपालिका तखतगढ़।

कांग्रसे प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा के मार्फत मिले चिन्ह को शनिवार को एआरओ के समक्ष जमा करवा दिया। सूरज वाल्मीकि,पार्षद, नगरपालिका तखतगढ़।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े