तखतगढ़(पाली)।स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगरपालिका ईओ नीलकमलसिंह राणावत सम्मानित किया।ईओ के सम्मानित होने पर नगरवासियों व पालिका जनप्रतिनिधियों ने खुशी जताई है। दरअसल,दिल्ली में आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर स्वायत्त शासन विभाग ने नगरपालिका के बहुमान को लेकर आमंत्रण पत्र भेजा।ईओ नीलकमलसिंह राणावत अपने सहयोगी चंद्रपालसिंह के साथ दिल्ली पहुंचे।आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने तखतगढ़ के अलावी जिले में रानी,जैतारण,सुमेरपुर व सादड़ी पालिकाओं ईओ काे सम्मानित किया।
