तखतगढ़ (पाली)।13जनवरी को विकसित संकल्प भारत यात्रा के आगमन व बालिका समृद्धी योजना को लेकर पाली डाक अधीक्षक अनिल कौशिक तखतगढ़ डाकघर पहुंचे।उन्होने प्रधानमंत्री की विभिन्न योजनाओं को लेकर उप डाकपाल माना राम पटेल से की चर्चा।उप डाक पाल पटेल से आधार कार्ड की बंद आईडी को लेकर जानकारी ली। बंद आईडी को खुलवाने को लेकर बाली कार्यालय प्रभारी से टेलीफोन पर बात की।इस मौके पर पटेल व बलाना प्रभारी पूर्णसिंह ने माला व साफा पहनाकर कौशिक का बहुमान किया ।इस मौके गणेश राम रेणुआ सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
