तखतगढ़(पाली)। नगरपालिका के वार्ड संख्या17के उप चुनाव में भाजपा को 224मतों से हार का सामना करना पड़ा। ये हार गोपालन,डेयरी व केबीना मंत्री जोराराम कुमावत के विधानसभा के तखतगढ़ में पहली हार मानी जा रही है।जो चर्चा का विषय रहा। दरअसल,नगरपालिका के वार्ड17के कांग्रेस के प्रत्याशी भंवरलाल मीना को 357,भाजपा के संतोष कुमार को 133 व नोटा को 4 मत मिले।आरओ व सुमेरपुर उपखंड अधिकारी हरि सिंह देवल ने पार्षद मीना को जीत का प्रमाण पत्र सौपा व शपथ दिलवाई गई। कांग्रेस के भंवरलाल मीना की जीत से कार्यकर्ता में खुशी का माहौल रहा। मीना का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। वही, पटाखे छोड़कर खुशी जताई।
विजयी हुए पार्षद मीना का वार्ड में भव्य स्वागत– वार्ड की गली गली में विजयी जुलूस के रूप में पहुंचे पार्षद मीना का माला व साफे से स्वागत व अभिनंदन किया गया।वही, मीना ने वार्डवासियों का तहे दिल से आभार जताया।
पार्षद मीना तीन बार हारे– पार्षद मीना पूर्व मे तीन बार हारे।लेकिन,उप चुनाव में चौथी बार हुए विजयी।
इनका कहना है..भाजपा व कांग्रेस के प्रत्याशी के ईवीएम में सुबह पिटारा खुला है।नगरपालिका के वार्ड17के कांग्रेस के प्रत्याशी भंवरलाल मीना को 357,भाजपा के संतोष कुमार को 133 व नोटा को 4 मत मिले। हरिसिंह देवल,आरओ व उपखंड अधिकारी,सुमेरपुर।

नगर में पार्षद लादूराम मीणा के अधूरे कार्य को पूर्ण करूंगा। वही,वार्ड की समस्या को समाधान करने की प्राथमिकता रहेगी। भंवर लाल मीना,निर्वाचित पार्षद,नगरपालिका, तखतगढ़ ।
भाजपा ने मतदाताओं से काफी बढ़त बनाई है। आगामी चुनावों में और अच्छी पकड़ करेंगे। मनोज नामा,अध्यक्ष, भाजपा,तखतगढ़ ।
