तखतगढ़ (पाली)। थाना क्षेत्र के लापोद गांव के मामाजी मंदिर में एक अधेड़ का झूलता हुआ शव मिला। सूचना पर कोसेलाव चैकी प्रभारी जस्साराम चैधरी मय दल मौके पर प्हुंचकर शव को कब्जे में लेकर कोसेलाव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेें रखवाया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि लापोद निवासी नरपतसिंह 50साल, जो मंगलवार को बिना बताए घर से गुम हो गया। परिजन उसकी तलाश करते हुए मामाजी मंदिर पहुंचे।जहां शव लटकता पाया गया।
दिशावर में व्यवसायरत है परिवार– बताया जा रहा है कि मृतक का परिवार दिशावर में व्यवसायरत है। मृतक मानसिक रूप से परेशान होने पर वह कुछ दिनों से गांव में ही निवासरत था।
