Monday, May 4, 2026
Homeप्रशासनआयुष्मान भारत ई-केवाईसी कार्य को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश

आयुष्मान भारत ई-केवाईसी कार्य को लेकर चिकित्सा अधिकारियों को दिए निर्देश

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

अगले 7 दिन में आयुष्मान कार्ड की E–KYC पूर्ण करने के दिए निर्देश

सिरोही (रमेश टेलर)आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत जिले में सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी पहचान कार्य किया जा रहा है। जिला कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार जिले में ई-केवाईसी पहचान कार्य प्रगति कम होने के कारण मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने जिला स्तर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के सभी बीसीएमओ, सीएचसी पीएचसी के चिकित्सा अधिकारियों की बैठक ली।

सीएमएचओ ने जिले चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया की अपने सेक्टर के सामाजिक एवं आर्थिक जनगणना 2011 के पात्र परिवारों के सदस्यों का आयुष्मान भारत ई-केवाईसी कार्य अगल सात दिवस में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में कम प्रगति वाले सेक्टर में टीम बना कर अगले सात दिन में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सीएमएचओ डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान अंगदान की शपथ लेकर नेशनल ऑर्गन एण्ड टिश्यू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन (NOTTO) की वेबसाइट पर ऑनलाइन रजिस्ट्री करवाने का आह्वान किया गया।
आयुष्‍मान कार्ड की EKYC बनवाने की प्रक्रिया को काफी आसान कर दिया गया है। इसके लिए अब आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं। घर में बैठे-बैठे मोबाइल में ‘आयुष्मान भारत ऐप Ayushman Bharat (PM-JAY)’ को मोबाइल में इंस्‍टॉल करना होगा। इसके बाद लाभार्थी को अपना मोबाइल नंबर इसमें डालकर रजिस्‍ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ओटीपी, आइरिस और फिंगरप्रिंट और फेस-आधारित वेरीफिकेशन की मदद से प्रोसेस को पूरा करना होगा।
इसमें 5 लाख तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलती है। दवाई की लागत, चिकित्सा आदि का खर्च सरकार देती है। इस योजना के पात्र लोगों के लिए आयुष्‍मान कार्ड बनवाया जाता है। इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्‍पतालों में मुफ्त में अपना इलाज करवा सकते हैं। इस दौरान विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े