Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रममकर संक्रान्ति पर आसमान हुआ सतरंगी, युवाओं किशोरों ने की जमकर पतंगबाजी

मकर संक्रान्ति पर आसमान हुआ सतरंगी, युवाओं किशोरों ने की जमकर पतंगबाजी

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाद्राजून। कस्बे में दान पुण्य का पर्व और पतंगोत्सव की का प्रतिक मकर संक्रान्ति पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि 14 ओर 15 जनवरी दो दिन मकर संक्रांति पर्व मनाया जाएगा। रविवार को घरों में शुभ मुहूर्त में सूर्य पूजा की गई। संक्रांति पर पतंगबाजी को लेकर युवाओं में खासा उत्साह नजर आय। आसमान रंग-बिरंगी पतंगों से सजा रहा। वहीं शुभ मुहूर्त पर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। कस्बे में सुबह से ही युवा पतंगबाजी के लिए छत पर चढ़ गए। दिन चढ़ने के साथ-साथ छतों पर लोगों की भीड़ बढ़ती गई। युवाओं के साथ युवतियों व बच्चों में भी पतंगबाजी का जबरदस्त क्रेज रहा। पतंगबाजी के साथ कटी पतंगों को लुटने वालों का उत्साह भी चरम पर रहा।मकर संक्रांति पर तिल की मिठाइयों की भी खूब बिक्री हुई। बच्चों ने अपने घरों में पतंग प्रतियोगिता आयोजित कि जिसमे विभिन्न जागरूकता संदेशो के साथ पतंगो को उडाया गया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े