तखतगढ़(पाली)।कस्बे के कचरा मुथा गली में तखतगढ़ स्थापित हनुमान जी के जीर्णोद्धार मंदिर पर 22जनवरी को हवन व सुंदरकांड पाठ होगा।21जनवरी को मंदिर प्रांगण में भजन संध्या होगी।दरअसल,जोधपुर के तात्कालिक महाराजा तखतसिंह के हाथों से स्थापित किया पहला हनुमान मंदिर था। इस मंदिर का तखतगढ़ के पूर्व पालिकाध्यक्ष स्व. शेरसिंह जोधा के बेटे मदनसिंह व पौत्र पृथ्वीसिंह ने जीर्णोद्धार करवाया।जीर्णोद्धार करने वाले परिवार का नगरपालिका पार्षद लक्ष्मण घांची सहित मौहल्लेवासी सम्मान करेंगे। मंदिर को आकर्षक रोशनी से सजाया गया है।
