70 गुणा 12 की एक व 10गुणा 12 की चार वॉल स्थापित
रामलीला व कलाकारों का मंदिर से मंच पर 6:30बजे होगा प्रवेश
तैयारियों में जुटा नगरपालिका प्रशासन
तखतगढ़(पाली)।कस्बे के कुंदेश्वर महादेव मन्दिर परिसर में 40 सालों बाद रामलीला का मंचन होगा।इस मंचन को लेकर नयनभिराम मंच का शमियाना सजाया गया है।

मंचन करने वाले कलाकारों का मंदिर से मंच पर 6:30बजे प्रवेश होगा। परिसर को शानदार शमियाने के साथ सजाया गया है। मंच पर 70 गुणा 12 की एक व 10गुणा 12 की दो वॉल तथा परिसर में दर्शकों के लिए दो और वॉल स्थापित की गई है। नगरपालिका के तत्वावधान में आयोजित रामलीला को लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा हुआ है।नगर सहित आस पास के गांवों में आयोजन को लेकर मुनादी करवाई गई है।
सजे होर्डिंग, दिखा उत्साह– इस आयोजन को लेकर नगर में भगवा रंग के विभिन्न होर्डिंग लगे है। ऐसे में नगरवासियों में भी उत्साह दिखा।
दमकलों के प्रेशर करवाई धुलाई-
अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में नगर के मंदिरों को पालिका की दमकलों के प्रेशर धुलाई करवाई। मंदिरों की सफाई अभियान का पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत के सानिध्य रहा।इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों व पालिका सफाई कर्मियों की मौजूदगी रही।
भगवा ध्वज की रही मांग– अयोध्या में भगवान श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर नगर में भगवा ध्वज की मांग रही।
