बढ़ती चोरी वारदात खिलाफ सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे पालड़ी पुलिस थाने
करीब 5 घंटे तक थाने के सामने किया विरोध प्रदर्शन
थानाधिकारी और एक हेडकांस्टेबल को हटाने की रखी मांग
डिप्टी विवेकसिंह ने ग्रामीणों से की समझाइश
शाम तक थानाधिकारी को हटाने का दिया गया आश्वासन
सिरोही (रमेश टेलर) सिरोही जिले के पालड़ी थाना क्षेत्र में लगातार बढ़ती वारदातों के बीच कल रात को उथमण गांव में घर में सो रही अकेली वृद्ध महिला के गले पर चाकू रखकर की गई लूट की वारदात ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया हैं। वारदात के पुरे 30 घंटे का समय बीतने के बाद भी पुलिस जब लुटेरे का सुराग तक नहीं लगा पाई तो ग्रामीणों में आक्रोश पनपना स्वाभाविक था और बड़ी संख्या में ग्रामीण भाजपा नेता कुलदीप सिंह पालड़ी के नेतृत्व में पालड़ी पुलिस थाने पहुंचे और अपना आक्रोश प्रकट करने लगे। इसी बीच एक पुलिस हेड कांस्टेबल और ग्रामीणों के बीच गहमा गहमी भी हो गई । हेडकांस्टेबल द्वारा की गई बदसलूकी के बाद ग्रामीण थानाधिकारी और हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग पर अड़ गए । आक्रोशित ग्रामीणों ने करीब 5 घंटे तक थाने के बाहर प्रर्दशन किया । इस बीच शिवगंज डिप्टी विवेकसिंह भी पालड़ी पहुंचें और आक्रोशित ग्रामीणों से लगातार समझाइश की। पर ग्रामीण SHO और मुख्य आरक्षी को हटाने की मांग पर अड़े रहे । इस बीच मामला बढ़ता देख भाजपा जिला अध्यक्ष ने गांव के लोगों को टेलीफोन कर थानाधिकारी को आज शाम तक हटाने का आश्वासन दिया और ये बातचीत लाउड स्पीकर पर सभी ग्रामीणों को सुनाई गई । जिस पर आक्रोशित ग्रामीण शांत हुए और धरना प्रर्दशन समाप्त करते हुए डिप्टी विवेक सिंह को लगातार हो रही चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतू नियमित गश्त बढ़ाने और चोरी की वारदातों का जल्द खुलासा करने के लिए लिखित ज्ञापन देकर धरना समाप्त किया ।
