पिछले एक माह से बाल वैज्ञानिक कर रहे रिसर्च
भाद्राजून. विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग द्वारा 31वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की सम्भागीय प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु पिछले एक माह से भाद्राजून सहित जिलेभर से 32 बाल वैज्ञानिक रात दिन शोध करने में लगे हुए है। राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक हनुमानसिह बिठू ने बताया कि भाद्राजून सहित आसपास के सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थी अपने विषयों व उप विषय को लेकर शोध कर रहे है। जिसमे पारिस्थितिकी तंत्र, बंजर भूमि, खाद्य श्रृंखला, अनार की खेती, बढ़ते खनन व परिस्तिथिकी तन्त्र, सोनामुखी एक आर्युवेदिक औषधि, फ़ास्ट फ़ूड, केर, कुमट व सांगरी जैसे विषय जुड़े हुए है। गौरतलब है जिले के कुल 32 बाल वैज्ञानिक जिला समन्यवयक के निर्देशन में 7 फरवरी को साइंस पार्क जोधपुर में विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग द्वारा आयोजित संभाग स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे। जिसमे से चयनित वैज्ञानिक राज्य स्तरीय व राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए आगे जाएंगे। विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग बालको में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से पिछले 30 सालों से इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजन कर रहा है। वही जालोर जिले से पहली बार बाल वैज्ञानिक भाग ले रहे है इस हेतु विद्यार्थियों व अभिभावकों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। वही भाद्राजून जैसे छोटे कस्बे व ग्रामीण क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। जिसमे शिक्षक व अभिभावक बाल वैज्ञानिकों की हर सम्भव मदद कर रहे है।
