भाद्राजून । कस्बे के निकटवर्ती गोविन्दला की घाटी स्थित श्रीदानाराम महाराज का वार्षिक समारोह दिनांक 10 फरवरी से आगाज होने जा रहा है। जिसको लेकर तैयारियो को अंतिम रूप दिया गया। भाद्राजून सरपंच सुरेन्द्र मीणा ने बताया कि चोराई परगना के गोविदला घाटी स्थित श्रीदानारामजी महाराज की पांचवी वर्षी व मेला समारोह का आगाज 10 फरवरी को होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को रात्रि जागरण व 11 फरवरी को मेला का आयोजन होगा। मेला समारोह में प्रातः काल शोभायात्रा ध्वजा के साथ बारला मेवासा के डीआरसा परिवार द्वारा डीजे एवं ढोल नगाड़ों के साथ भाद्राजून के मुख्य बाजार से होते हुए गोविन्दला घाटी स्थित बाबा रामदेव व दानारामजी महाराज मंदिर पहुचेगी। साथ ही मेले में खाद्य व पेय पदार्थों की थडियों, हाट-बाजार, विभिन्न प्रकार के झूले आदि की रौनक रहेगी। इस दौरान समस्त मीणा समाज एवं ट्रस्ट कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
