Friday, April 10, 2026
Homeराजनीतिमोदी सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का प्रचार करेंगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

मोदी सरकार की किसान कल्याण योजनाओं का प्रचार करेंगी ग्राम परिक्रमा यात्रा

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

भाजपा किसान मोर्चा ने केंद्रीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ जिले में कार्यक्रम आयोजित किया

सिरोही – (रमेश टेलर )राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री ओटाराम देवासी ने भाजपा किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर एक साथ सभी जिलों में शुरू की गई ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर कहां की प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। बताया की ग्राम परिक्रमा यात्रा एक माह में जिले के प्रत्येक गांव में पहुचेगी।
सोमवार को स्वरूपगंज में आयोजित किसान ग्राम परिक्रमा यात्रा के शुभारंभ के मौके पर सिरोही जिले के किसानों व ग्रामीणों ने कार्यक्रम में मौजूद रहकर बड़ी एलइडी स्क्रीन पर जनपद मुज्जफरनगर से हुए लाइव प्रसारण को सुनने के माध्यम से आयोजन की शुरुआत हुई। इस मौके पर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर, केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान के आतिथ्य मे यात्रा शुभारंभ के अवसर किसान यंत्र, ट्रेक्टर, हल, गौ माता आदि का पूजन किया गया।
जिले के किसानों को संबोधित करते हुए किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह राठौड ने बताया की यह यात्रा एक महीने तक जिले में भ्रमण करेगी जो प्रतिदिन पांच गांव के किसानों व ग्रामीणों से रूबरू होकर मोदी सरकार की पूरी की गई गारंटीयों पर प्रकाश डालेंगे।
राठौड़ ने बताया कि इसके साथ ही जल संरक्षण, डिजिटल भुगतान, स्वच्छता अभियान, वोकल फॉर लोकल, जैविक खेती और मिलेट्स को लेकर भी किसानों व ग्रामीणों को जागरूक किया जाएगा।
स्वरूपगंज में जिलास्तरीय शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंचायती राज्य मंत्री ओटाराम देवासी, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश कोठारी व महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रक्षा भंडारी अतिथि के तौर पर उपस्थित रह कर सम्बोधित किया।
मंत्री देवासी ने बताया यह ग्राम परिक्रमा यात्रा विभिन्न गांव में एक माह तक किसानों को समृद्ध बनाने के लिए मोदी की गारंटी किसान सम्मन निधि, फसल बीमा योजना, किसानों को समृद्ध बनाने की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताकर जानकारी देगी। अतिथियों ने बताया कि परिक्रमा यात्रा किसानों के लिए वरदान साबित होगी। यात्रा में केंद्र सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली सब्सिडी के बारे में समझाया तथा किसानों की समस्याओं को सुना जाएगा।
इस दौरान काफी संख्या भाजपा पदाधिकारियों के साथ किसान भाई व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े