Monday, May 4, 2026
Homeधार्मिकसाधु संतों के सानिध्य में हुआ श्री चामुंडा नंदी गोशाला का उद्घाटन

साधु संतों के सानिध्य में हुआ श्री चामुंडा नंदी गोशाला का उद्घाटन

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

जावाल में श्री चामुंडा नंदी गोशाला का हुआ उद्घाटन,

दिनभर हुए धार्मिक अनुष्ठान, नगर में निकली शोभायात्रा, गूँजे जयकारे

सिरोही- (रमेश टेलर )जावाल नगरपालिका क्षेत्र के कृष्णावती नदी किनारे भामाशाहों की ओर से क्षेत्र का ऐतिहासिक व सुविधाजनक निराश्रित गोवंश के लिए श्री चामुंडा नन्दी गौ शाला का सोमवार को शुभ मुहर्त में मंत्रोच्चारण के साथ उद्घाटन कर गोवंशों को गोशाला प्रवेश करवाया।
समारोह के दौरान नगर में कलश यात्रा निकाली गई। जो यात्रा में गोल रॉड स्थित अम्बाजी मंदिर से रवाना हो कर नगर के मुख्य मार्गो से होते हुये गोशाला पहुंची,
जिसमे में घोड़े, बेंड पार्टी व श्रंगारित रथों के साथ गोभक्तो ने गो माता जयकारे लगाते हुए शरीक हुये जिससे पूरा नगर भक्तिमय बना रहा। वही महिलाएं मंगलगीतों के साथ चल रही थी। यात्रा में डीजे की धुन पर युवक युवतियों के कदम थिरके गोशाला के उद्घटान के दौरान महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमे जावाल समेत आसपास गांवो के हजरो श्रदालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। लोगो ने वहां लगे हाट बाजार पर जरूरतमंद वस्तुओं की खरीददारी की इस दौरान आसपास के संत महात्माओं का सानिध्य रहा। तो रात्रि में भजन संध्या के साथ गोशाला में आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों का फूलमाला व साफा पहना कर बहुमान किया।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े