भाद्राजून । कस्बे स्थित श्रीसुभद्राअर्जुन धाम में तीन दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ महामंडलेश्वर संतोष भारती महाराज के सानिध्य में बुधवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। आयोजन समिति के अनुसार सुबह श्रीसुभद्राअर्जुन धाम से संत सानिध्य के साथ बालिकाओं ने कलश लेकर शोभायात्रा निकाली गई।

कलशयात्रा जोधपुर रोड से गाजेबाजे व जयकारे लगाते हुए वपास आश्रम में सम्पन्न हुई। श्री सुभद्राअर्जुन धाम में कथावाचक थानापति संत रामानन्द भारती महाराज ने श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ कर कथा का शुभारंभ किया। आयोजन समिति के जयसिंह बांकली के अनुसार कथा 6 मार्च से 8 मार्च महा शिवरात्रि तक सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे व शाम को 4 से 6.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
