भाद्राजून। ग्राम पंचायत भाद्राजून सहित क्षेत्रभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं व ग्रामीण महिलाओं लाइव सुना।

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में महिलाओं के उत्थान व प्रगति के लिए होने वाले कार्यों का उल्लेख किया। मुस्लिम महिलाओं के लिए तीन तलाक़ जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ संसद में कानून पास करने, महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न, अत्याचार, रोकने के लिए कठोर कानून की बात की। महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके उसके लिए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

साथ ही महिलाओं के लिए उज्वला गैस जैसी योजनाएं सहित राजनैतिक भागीदारी के लिए महिला आरक्षण की महत्वपूर्ण बात बताई गई। इस मौके पर भाजपा महिला र्मोचा की अध्यक्ष पिंकी शर्मा, महामंत्री दिनेश सिंह राठौड़, शक्ति केन्द्र संयोजक कैलाश पुरी, मंडल संयोजक कैलाश शर्मा, युवा र्मोचा उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह राठौड़, हेमाराम सरगरा, रेवत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी निर्मलकुमार बामणिया, कपाराम गर्ग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राधा देवी, प्रभादेवी, बदामी देवी सहित राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाऐं उपस्थित रहीं।
