सिरोही । जावाल नगर पालिका क्षेत्र में विद्युत विभाग की ओर से सालो पूर्व लगाए विद्युत पोल विभाग की अनदेखी के चलते अब जर्जर जर्जर हो चुके है। वही कई जगहों पर झूलते तार इससे कभी हादसे होने का अंदेशा सता रहा है । लोगो ने बताया कि इस संदर्भ में सम्बंधित अधिकारियों से लेकर आला अधिकारियों तक शिकायत कर दी है । लेकिन समस्या जस तस बनी हुई है ।

बालिका विद्यालय के कॉर्नर पर लोहे खड़े पोल नीचे से पूरी तरह से जर्जर हो चुका है । यहां इस मार्ग से अध्ययनरत छात्रों व अस्पताल जाने का मुख्य मार्ग है । जहां खड़ा पोल हादसे को न्योता दे रहा है ।

गोल रॉड पर सड़क किनारे खड़े ट्रांसफार्मर के पोल के ऊपर से क्षतिग्रस्त व दोनों पोल झुके हुए व ट्रांसफार्मर झाड़ियों से अटा हुआ है । इससे हादसा हो सकता है ।
वही जावाल नगर के मेघवाल वास आम चौहटे पर झाड़ियों से विद्युत तार गुजर रहे है । इससे बार बार शॉर्ट सर्किट होती है । इससे बार सिंगारिया निकलती है । इससे आगजनी जैसी घटना होने की डर सता रहा है ।
