Wednesday, May 6, 2026
Homeहलचलमृतक के आश्रितों को मिला 20 लाख के बीमा का भुगतान

मृतक के आश्रितों को मिला 20 लाख के बीमा का भुगतान

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

एसबीआई शाखा पोसालिया ने किया भुगतान

सिरोही _ (रमेश टेलर)पोसालिया कस्बे की भारतीय स्टेट बैंक शाखा में खाताधारक के नॉमिनी को गुरुवार को 20 लाख रुपए का बीमा का भुगतान मिला। एसबीआई पोसालिया के शाखा प्रबंधक अमित माथुर ने बताया कि खाताधारक जयंती भारती ने एसबीआई शाखा से अपने बचत खाते में 1000 रुपए का 20 लाख का दुर्घटना बीमा कराया था। उनकी दुर्घटना में मृत्यु होने से उनके नॉमिनी उनकी पत्नि पवनी भारती को 20 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा राशि का भुगतान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से प्राप्त हुआ। जिसका चेक उन्हें प्रदान किया गया। इस दौरान शाखा प्रबंधक माथुर ने खाता धारको
को जागरूक किया कि किस प्रकार से बीमा करवाना आवश्यक है, होनी अनहोनी को कोई टाल नही सकता है मगर व्यक्ति के जाने के बाद परिवार को दुःख की घडियों में आर्थिक संबलन प्राप्त होता है। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अमित माथुर, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस से अकित सिंह गोहिल, ऋण अधिकारी जसनदीप सिंह, अनिलकुमार, जगदीश प्रताप मीणा, अशोक मीणा, सुरेश सिंह मौजूद रहें।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े