सिरोही – (रमेश टेलर)बरलूट थाना क्षेत्र के गांवों में रविवार को RAC महाराणा प्रताप बटालियन के कैप्टन हवा सिंह के नेतृत्व में शस्त्र फ्लेग मार्च कर लोगो को शांति पूर्ण व बिना किसी भय के व बिना किसी प्रलोभन के मतदान करने की अपील की साथ ही उन्होंने बताया की शांति पूर्ण मतदान को ले कर पुलिस की टीमें मुश्तेद हैं।
इस दौरान जावाल नगरपालिका, बरलुट मंडवारिया वराडा, मनोरा, भूठगांव में पुलिस के साथ RAC के जवानों ने फ्लेगमार्च किया, फ्लेगमार्च के दौरान बरलुट थाना अधिकारी गोपालराम, जावाल चौकी प्रभारी भारु राम समेत काफी संख्या में पुलिस के जवान साथ रहे।
