◆ साधु साध्वियो की निश्रा में निकली शोभायात्रा
सिरोही – (रमेश टेलर) शहर में रविवार को जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2623 वे जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया
महोत्सव को लेकर सुबह से ही जैन समाज की ओर अनेक कार्यक्रम हुए जिसमें प्रातः 5:00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया गया प्रभात फेरी जय विजय ज्ञान मंदिर, सदर बाजार, घाॅचीवाडा होते हुए जैन धर्मशाला पहुंची एवं वहां पर धर्म प्रभावना हुई उसके पश्चात महावीर पब्लिक स्कूल से भी नन्हे मुन्ने बच्चों को साथ में लेकर प्रभात फेरी का आयोजन किया गया और 10:30 बजे सकल संघ के साथ भव्य शोभा यात्रा का आयोजन आचार्य भगंवत साधु साध्वीओ के निश्रा में निकली जिसमे समस्त पुरुष श्वेत वस्त्र एव: साफा पहनकर एवं महिलाएं चुनरी की साड़ी में शोभायात्रा में शामिल हुऐ। शोभा यात्रा सदर बाजार दरवाजे से होते हुए सुरेंद्र भाई पेट्रोल पंप , आयुर्वेदिक चौराहे से पुराने बस स्टैंड होते हुए थुॅबवाड़ी श्री महावीर स्वामी जिनालय मैं पूजा दर्शन करते हुए धर्म प्रभावना के साथ-साथ पधारे हुए सभी भाई बहनों के लिए वहां पर स्वामी वात्सल्य, रखा गया जिसका लाभ साधार्मिक भाई ने लिया शोभायात्रा पहुंचने के बाद पूजा रखी गई पूजा रमेश कोठारी द्वारा पढ़ाई गई इस आयोजन को लेकर महावीर मंडल के सदस्यों द्वारा पूरा-पूरा सहयोग दिया गया। ।।
