Sunday, May 3, 2026
Homeकार्यक्रमलोक सभा चुनाव को लेकर अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को...

लोक सभा चुनाव को लेकर अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान दलों को किया गया रवाना

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ सबसे पहले रेवदर उसके बाद आबू – पिण्डवाड़ा व अंतिम में सिरोही विधानसभा के मतदान दलों को किया गया रवाना*

◆ जिला निर्वाचन अधिकारी व एसपी के नेतृव में मतदान दल हुए रवाना

सिरोही – (रमेश टेलर) लोक सभा चुनाव 2024 के तहत आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नवीन भवन परिसर में अंतिम मतदान दलों का तृतीय प्रशिक्षण देकर मतदान दलों को रवाना किया गया..सबसे पहले रेवदर विधानसभा का प्रशिक्षण हुआ उसके बाद आबू – पिंडवाड़ा विधानसभा का प्रशिक्षण हुआ और अंतिम में सिरोही विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों को प्रशिक्षण दिया गया । सभी मतदान दलों को मतदान सामग्री वितरण के बाद मतदान दलों को रवानगी दी गई । जिला निर्वाचन अधिकारी शुभम चौधरी व एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के नेतृत्व में पुलिस व प्रशासन पूरी मुस्तेदी से मतदान दलों को रवाना किया गया । सुबह 7.30 बजे तक रेवदर विधानसभा का प्रशिक्षण दिया गया । जिसमें कुल 266 मतदान दल व 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए, प्रशिक्षण के बाद उन्हें रवानगी दी गई । इसके बाद विधानसभा क्षेत्र आबू – पिंडवाड़ा का प्रशिक्षण शुरू हुआ और इसमें 212 मतदान दल नियुक्त किए गए जिसमें 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है..वहीं आपको बता दें कि आबू – पिण्डवाड़ा विधानसभा के सबसे उंचे मतदान दल शेरगांव व उतरज के मतदान दलों का प्रशिक्षण विधानसभा रेवदर के साथ प्रशिक्षण दिया गया ।और रेवदर दल के साथ उन्हें पहले रवानगी दी गई । सबसे अंत में सिरोही विधानसभा क्षेत्र का प्रशिक्षण दिया गया जिसमें 286 मतदान दल और 25 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए… इस दौरान पूरे नवीन भवन क्षेत्र में सुरक्षा के पूरे बंदोबस्त किए गए…प्रशिक्षण के बाद नवीन भवन के पास नेहरू पैविलियन में परिवहन विभाग द्वारा गाड़ियों को क्रमवार खड़ा किया गया ताकि मतदान दलों को असुविधा नही हो और मतदान दलों को समय पर रवाना किया जा सके…

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े