◆ जावाल में मानो स्वर्ग से जमी पर उतर आए हो देवी देवता
◆ भव्य भक्ति संध्या का हुआ आयोजन
◆ देर रात तक श्रोताओं ने उठाया लुफ्त
सिरोही – (रमेश टेलर)जावाल में श्री सांचियाव माता व श्री नीलकंठ महादेव के वार्षिकोत्सव के दौरान बुधवार रात्रि में भव्य भक्ति संध्या का आयोजन हुआ।

इस दौरान मानो स्वर्गलोक से देवता जमी पर उतर आए हो। हां ऐसा ही कुछ जावाल में आयोजित भक्ति संध्या के दौरान देखने को मिला, भक्ति संध्या में मनोज रिया शर्मा एंड पार्टी द्वारा देवी देवताओं के स्वांग में एक से बढ़ कर एक नाट्य प्रस्तुतियां दी, जिसमे श्री खाटू वाले श्याम बाबा, श्री नाथजी, राधा कृष्ण व सुदामा कृष्ण की प्रस्तुतियों को देख एक बारगी तो श्रोताओं को लगा जैसे देवता जमी पर उतर आए हो।
भव्य भक्ति संध्या में जावाल समेत आसपास के गांवों से हजारों श्रोताओं ने देर रात तक भक्ति संध्या का लुफ्त उठाया।
