आहोर । उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत वलदरा में गर्मी के मौसम में आमजन को बिजली, पानी, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीणा ने मंगलवार को ग्राम पंचायत वलदरा के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र में रात्रि चौपाल का आयोजन किया।
उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से सम्पूर्ण राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उनकी समस्याओं से अवगत करवाने एवं क्षेत्र के विकास के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपनी बात कहने के लिए स्वतन्त्र हैं।
रात्रि चौपाल में उपखण्ड अधिकारी ने बारी-बारी से प्रत्येक ग्रामीण की समस्याएं सुनी और गॉव व ग्रामीणों की स्थिति, विभिन्न प्रकार की समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। जिनमें बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होने, गांव में इन्टरलॉकिंग व सड़क निर्माण करवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने, खाद्य सुरक्षा योजना में नाम जुड़वाने, सहित अन्य प्रकरण आए, जिनके निस्तारण के संबंध में उपखण्ड अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने जल जीवन मिशन से वंचित परिवारों का सरपंच एवं ग्राम विकास अधिकारी के माध्यम से भौतिक सत्यापन करवाकर जलदाय विभाग द्वारा अविलम्ब सभी घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए।
रात्रि चौपाल के दौरान समाजसेवियों व भामाशाहों द्वारा पशु-पक्षियों के लिए खेड़ लगाने, प्याऊ लगाने संबंधी कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों से भीषण गर्मी के दौरान आगजनी की सम्भावनाओं से सावधानी बरतने, बिजली व पानी का सद्पयोग करने, प्याऊ लगाने, अधिक पेड़ लगाने व परिंड़े बांधने की अपील की।
रात्रि चौपाल में एसडीएम शंकरलाल मीणा , तहसीलदार लादुराम, विकास अधिकारी बाबुसिंह राजपुरोहित, भाद्राजून थाना प्रभारी घीसुलाल मीणा विधुत विभाग से ईयन भाटी व जीएन इंद्रर प्रजापत सरपंच रामसिंह राठौड़,ग्राम विकास अधिकारी सुरेश कुमार गुप्ता, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जलदाय विभाग, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं ग्रामीण कैलाश कुमार माली सहित ग्रामीण उपस्थित थे।
रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं, समाधान के निर्देश
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
