Monday, May 4, 2026
Homeकार्यक्रममुख्य सचेतक बोले-शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय -

मुख्य सचेतक बोले-शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय –

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆ जालोर के सरकारी स्कूल में भामाशाह के सहयोग से बना नवनिर्मित विद्यालय हॉल:-मुख्य सचेतक ने किया उद्घाटन

जालोर ।(सुरेश रोडला) राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने रविवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तीखी मैं भामाशाह नगोत्रा सोलंकी परिवार के सहयोग से नवनिर्मित विद्यालय हाल एवं प्राचार्य कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया।पूज्य गुरुदेव भक्ति सूरीजी ,धर्मचंद विजय जी, यत्न दर्शिता श्रीजी महाराज एवं ईश्वर नाथ महाराज के पावन सानिध्य में तीखी (जालोर) में भामाशाह नगोत्रा सोलंकी परिवार के सहयोग से नवनिर्मित विद्यालय हॉल एवं प्राचार्य कक्ष का विधिवत् रूप से मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग,सांसद लुम्बाराम चौधरी की गरिमामयी उपस्थित में फीता काटकर उद्घाटन किया।

समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा -जालौर जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अतुलनीय है वर्तमान में राज्य सरकार एवं भामाशाह मिलकर राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर रहे है l खूबचंद मानक चंद सोलंकी नगोत्रा परिवार द्वारा आचार्य रवि शेखर सूरीश्वर महाराज की प्रेरणा से विद्यालय हाल एवं प्राचार्य कक्ष का निर्माण अतिप्रशंसनीय एवं प्रेरणादायी है।

इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव एवं एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया से रविंद्रसिंह बालावत, तीखी सरपंच किरण कंवर, प्रधानाचार्य विजय भंडारी, प्रवीण चौधरी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि व विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं भामाशाह परिवार के रमेश जैन, अशोक जैन एवं उनके परिवारजन सहित सदस्य गण उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े