Monday, May 4, 2026
Homeप्रशासनसंभागीय आयुक्त ने भाद्राजून में की रात्रि चौपाल रात्रि चौपाल में प्राप्त...

संभागीय आयुक्त ने भाद्राजून में की रात्रि चौपाल रात्रि चौपाल में प्राप्त परिवादों का हाथों-हाथ किया निस्तारण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर । संभागीय आयुक्त ने शुक्रवार को उपखण्ड के भाद्राजून ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल कर उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया।
रात्रि चौपाल के दौराना ग्रामीणों ने विद्युत, पानी, सड़क, ग्राम की नालियों व वार्डों में सफाई करवाने सहित विभिन्न परिवाद प्रस्तुत किए जिनका मौके पर ही उन्होनें निस्तारण किया गया। उन्होंने जलापूर्ति व विद्युत आपूर्ति व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेते हुए पानी एवं बिजली की सुचारू रूप से आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर पूजा पार्थ, पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, आहोर उपखण्ड अधिकारी शंकरलाल मीना, तहसीलदार लधाराम पंवार सहित विभिन्न ब्लॉक स्तरीय अधिकारी-कार्मिक एवं बड़ी संख्या ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े