Monday, May 4, 2026
Homeशिक्षाछात्रों के अभिभावकों की बैठक में शिक्षा संबंधित लिए निर्णय

छात्रों के अभिभावकों की बैठक में शिक्षा संबंधित लिए निर्णय

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

आहोर । राजकीय जनजाति (छात्र )आवासीय विद्यालय माधोपुरा भेसवाड़ा(आहोर )के निजी भवन मे संचालित के प्रधानाचार्य तगाराम ने बताया की आज दिनांक 17 जुलाई को सुबह 11बजे स्थानीय आवासीय विद्यालय व राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय के अभिभावकों की बैठक रखी गईं।

बैठक मे आवासीय विद्यालय मे विषय अध्यापक के चल रहे रिक्त पदों को भरने के लिए विभाग द्वारा वॉक इन इंटरव्यू करवाने के बाद भी अभी तक नियुक्ति नहीं गईं है ,जिससे जनजाति आदिवासियो के छात्रों के शिक्षण व्यवस्था बाधित हो रही है। बैठक मे आम राय द्वारा यह निर्णय लिया गया की ज़ब तक विभाग द्वारा स्थाई आदेश नहीं होते है तब तक श्रीमान छगन सिंह पुरोहित, विधायक आहोर को ज्ञापन देकर शिक्षण व्यवस्था हेतु अध्यापको को लगाने की मांग ज्ञापन हस्ताक्षर युक्त भेजकर की गईं । इसी के दौरान बालिका छात्रावास की बालिका विद्यालय पढ़ने के दूर विद्यालय आहोर शहर मे जाती है, उसके लिए अभिभावकों की सहमति से जन सहयोग से किराये बस करने का निर्णय लिया की स्कूल जाने व आने के लिए बस मे जायेगी। उसी के दौरान जो बालक व बालिका अनियमित है व पढ़ाई मे कमजोर है उस पर अभिभावकों को भी ध्यान देने की बात की गईं। बैठक के दौरान समाज सेवी टीमाराम मीना जेतपुरा, रूपाराम मीणा उपसरपंच, कांतिलाल राणा, वागाराम मीणा रोडला, किशोर कुमार, हीराराम मीना, भवर लाल नोसरा, नैनाराम, बाबूलाल, पुखराज, डिम्पल देवी, कमला देवी, अंतर देवी, भमरी देवी, मंगलाराम मीणा, जोराराम मीना, हरिराम व स्टॉफ कपुराराम मीना व अणदी मीणा वार्डन, सवाराम आदि उपस्थित थे ।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े