Monday, May 4, 2026
Homeजिलासिरोही एवं आबूरोड हवाई पट्टी चालू करने को लेकर टीम ने किया...

सिरोही एवं आबूरोड हवाई पट्टी चालू करने को लेकर टीम ने किया निरीक्षण

- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -

◆सांसद लुंबा राम चौधरी की मेहनत लाई रंग, बहुत जल्द सिरोही में फ्लाइंग क्लब होगा चालू

सिरोही – (रमेश टेलर)जालौर सिरोही सांचौर सांसद लुंबाराम चौधरी के नेतृत्व में अवन्या एविएशन अकैडमी के स्पेशल एयरक्राफ्ट से दो पायलट ने सिरोही में फ्लाइंग क्लब (ट्रेनिंग सेंटर) एवम आबूरोड में पैसेंजर फ्लाइंग चालू करने को लेकर हवाई पट्टी का निरक्षण किया एवम हवाई पट्टी की तकनीकी जांच की।
कंपनी के पायलट ने दोनों हवाई पट्टी पर टेक ऑफ, लैंडिंग, रनवे की सतह, एयर ट्रैफिक मॉनीटरिंग सिस्टम समेत कई बिंदुओं को परखा।
भाजपा संभाग सह मीडिया प्रभारी चिराग रावल ने बताया कि सांसद लुंबाराम चौधरी एवं नगर विमानन मंत्री किंजराजु राम मोहन नायडु,अवन्या एविएशन अकैडमी के अधिकारियों के बीच लगातार पत्राचार से अब सफलता मिली है।
सांसद चौधरी ने बताया कि सिरोही में फ्लाइंग क्लब (ट्रेनिंग सेंटर) एवम आबूरोड में उडान योजना के अंतर्गत हवाई पटटी से वायु सेवा शुरू के लिए सिरोही एवम आबूरोड की हवाई पट्टी पर उड़ान के लिए कंपनी का चयन कर लिया गया है।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि बहोत जल्द ही कंपनी की ओर से सिरोही एवं आबूरोड हवाई पट्टी पर प्लेन के द्वारा भी निरीक्षण किया जाएगा।

- Advertisement -
अन्य खबरे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

यह भी पढ़े